जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने किया शपथ ग्रहण

Share this

 

दुर्ग 17 मई। जिला पंचायत दुर्ग की नवनिवार्चित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव ने आज अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू तथा जितेंद्र कुमार साहू, शमशीर कुरैशी, श्रीमती चंदकला मनहर, श्रीमती माया बेलचंदन, आकाश कुमार कुर्रे, श्रीमती योगिता चंदाकर, हर्षा लोकमणी चंद्राकर, मोनू साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच गण उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, तीसरा चरण कल 18 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेंगी प्रतियोगिताएं  विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर होगी स्पर्धा