दुर्ग की बैंक कालोनी से तीन ड्रग पैडलर गिरफ्तार, एक हुआ फरार, 6 लाख की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 1 जून। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले सिंडिकेट का मुख्य पैडलर छोटू राइट को दुर्ग सिविल टीम एवं थाना मोहन नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर धरदबोचा है। एसपी शलभ सिन्हा पैडलर्स के पीछे लगाई गई टीम से बात कर रहे थे और सीएसपी दुर्ग बैंकर वैभव रमणलाल के मार्गदर्शन में दुर्ग सिविल टीम एवं थाना मोहन नगर ने नशे के कारोबार में संलिप्त पैडलर्स को विजय नगर बैंक कालोनी से धरदबोचा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सीएसपी बैंकर वैभव ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि बैंक कालोनी निवासी लाला साहू अपने साथियों के साथ पीटर के खंडहरनुमा मकान के सामने ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए विशेष टीम द्वारा विजय नगर बैंक कालोनी के पास पहुंचकर पीटर के खंडहरनुमा मकान के पास हुलिये से मिलते 4 संदिग्ध लड़कों को देखा गया, जिसमें घेराबंदी कर 3 आरोपियों को धरदबोचा जबकि एक आरोपी मौका देखकर फरार हो गया, उसकी लगातार पता तलाश की जा रही है। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 14 बंडल मिले, जिसमें 274 पुड़िया ब्राउन शुगर थी उसे विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत मौके पर कार्यवाही की गई है। पकड़े गए आरोपियों में लालाराम साहू (27 वर्ष) निवासी विजय नगर दुर्ग, नितिश पाण्डेय उर्फ छोटू राईट (22 वर्ष) निवासी ग्रीन चौक दुर्ग, शंकर उर्फ चिंटू नागवंशी (29 वर्ष) ग्रीन चौक दुर्ग हैं। फरार आरोपी बुधी उर्फ डोमेन्द्र को पुलिस तलाश रही है।

Share this
READ MORE  बेंगलुरू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी पंथी नृत्य को गोल्ड मेडल, कुलपति ने दी बधाई