
दुर्ग न्यूज डेस्क, 8 जून। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत दीपका बस स्टैंड पर खडे़ चार पहिया वाहन में आज अचानक आग लग गई। केबिन से अचानक आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कि यह घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड दीपका की है। यहां पर निजी कंपनी का वाहन खड़ा था। अचानक इस कैंपर वाहन में आग लग गई। दमकल पहुंचने से पहले कैंपर को आग से काफी नुकसान पहुंच चुका था। उसके बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया। घटना आज दोपहर की है।
दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने घटना की पुष्टि की है। आग लगने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

