स्टैंड में खड़े केम्पर में लगी अचानक आग, फायर बिग्रेड ने बुझाया, भीषण गर्मी में अचानक उठने लगीं लपटें

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 8 जून। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत दीपका बस स्टैंड पर खडे़ चार पहिया वाहन में आज अचानक आग लग गई। केबिन से अचानक आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि यह घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड दीपका की है। यहां पर निजी कंपनी का वाहन खड़ा था। अचानक इस कैंपर वाहन में आग लग गई। दमकल पहुंचने से पहले कैंपर को आग से काफी नुकसान पहुंच चुका था। उसके बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया। घटना आज दोपहर की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने घटना की पुष्टि की है। आग लगने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Share this
READ MORE  शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति बोर खनन पर रोक, जल आपूर्ति के समय टुल्लू चलाया तो खैर नहीं.....‼️