राष्ट्रीय शालेय शतरंज स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की जेश केशरवानी ने जीता स्वर्ण पदक 

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 जून। खरसिया (रायगढ़) की प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी जेश केशरवानी ने नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय शालेय शतरंज स्पर्धा में छत्तीसगढ़ टीम की बालिका वर्ग (आयु समूह – 19) में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे ने बताया कि प्रतियोगिता कुल 6 चक्रों में हुई। इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों से 124 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जेश ने 6 चक्रों में खेली गई इस स्पर्धा में 5 अंक अर्जित कर चौथे बोर्ड पर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने बिहार, पांडिचेरी,दादर नागर हवेली, दिल्ली व केरल राज्य के खिलाड़ियों को शिकस्त दी। जेश ने केरल की शतरंज खिलाड़ी स्वरूपा ई टी (1442) को हराकर स्पर्धा में सनसनी फैला दी थी। स्पर्धा में गुजरात की जैन आशिता (1438) से मिली पहली हार के बाद भी जेश ने अपना मनोबल नहीं गिरने दिया। उन्होंने दूसरे चक्र से ही ठान लिया था और ऐलान कर दिया था कि बोर्ड प्राइज से नीचे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं और इसी आत्मविश्वास के चलते लगातार अपना विजय क्रम जारी रखते हुए न सिर्फ अपनी श्रेष्ठता साबित की बल्कि लोगों को अपने अद्भुत प्रदर्शन से चकित कर दिया।

प्रदेश की टीम में हिमानी देवांगन भिलाई (कैप्टन), जेश केशरवानी (खरसिया रायगढ़) संजीता साहू (महासमुंद) व दीक्षा पटेल (कोरबा)शामिल थी। कोच राजेश्वरी ध्रुवंशी महासमुंद थीं।

Share this
READ MORE  कलेक्टोरेट में बाबू की नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, लोगों को चूना लगा इनोवा थार और फार्चुनर में ठाठ से घूमता था आरोपी, सुपेला पुलिस ने धरदबोचा