कांग्रेस सरकार का तख्ता पलटने भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा दम, कहा-कमर कस हो जाएं तैयार

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष पूरा होने पर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक प्रधानमंत्री की सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण योजनाओं को पहुंचाने और कार्यों से अवगत कराने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कार्यक्रम में लोकसभा जनसंपर्क प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, जिला अध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरिया, भिलाई संयोजक ‌संदीप शर्मा, सह संयोजक चमन देशमुख, रामकुमार साहू, दीपक ताराचंद साहू, लोकसभा सह प्रभारी दयावंत बांधें, पूर्व अध्यक्ष सांवलाराम डाहरे, वीरेंद्र साहू और प्रभु नाथ मिश्रा मंचस्थ रहे।
जिलाध्यक्ष श्री बिचपुरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन प्रदेश में सरकार बनाने कमर कस तैयार है, वर्तमान कांग्रेस सरकार लबरा है, प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई और अनेक विकास कार्यों को पूर्ण किया जबकि वर्तमान सरकार की कोई विशेष उपलब्धि नहीं है, आम जनता त्रस्त है। जनता ने मोदीजी के 9 वर्ष के सेवा संरक्षण एवं गरीब कल्याण के अनेक विकास कार्यों एवं पूर्व के भाजपा सरकार के कार्यों को देखा है इसलिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने सोच लिया है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देख प्रदेश संगठन द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने अपील उन्होंने की।
संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ छल किया जा रहा है। भ्रष्टाचार, शराबखोरी, बढ़ते अपराध से जनता त्रस्त हो गई है और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तैयार खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदीजी ने 9 वर्ष में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। उन्होंने जन धन योजना के माध्यम से हितग्राहियों को धोखाधड़ी से बचाया, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक़ कानून बनने से उनके हित की रक्षा की, घर घर शौचालय, सफाई व स्वच्छता अभियान या प्रधानमंत्री आवास योजना से आम नागरिक को लाभ मिला है।
प्रेमप्रकाश पांडेय जनसंपर्क अभियान लोकसभा प्रभारी ने मोदीजी की सेवा समर्पण और गरीब कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार में आम लोग आए दिन दंगा, बम ब्लास्ट के दहशत में जीते थे तथा भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार की आलोचना करते हुए जन जन तक मोदीजी के विकास कार्य एवं पूर्व के भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने बृहद पेयजल योजना, गरीब वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं उज्ज्वला गैस सिलेंडर, शौचालय निर्माण, आवास योजना, मुद्रा लोन से लोगों को लाभान्वित किया तथा राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे अनेक कार्य को पूर्ण किया है।
सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की कर्मठता और जुझारूपन से क्षेत्र की जनता परिचित हैं। बस उन तक घर घर पहुंच पीएम की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए भाजपा के प्रयासों को बताना है। भूपेश सरकार को कोसते हुए कहा कि कहां है आपका बेरोजगारी भत्ता? आपने युवा वर्ग को छला है, आपने गंगा जल की कसम खाकर शराबबंदी का वायदा कर‌ मातृशक्ति के साथ छल किया है और आपने इसे भ्रष्टाचार करने का साधन बना लिया, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है वहीं देखें केन्द्र सरकार में मोदीजी ने महिला वर्ग के लिए, किसान, गरीब और मजदूरों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं दी हैं जिसे जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह एवं आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने किया।
जनसंपर्क अभियान वैशाली नगर प्रभारी प्रवीण पाण्डेय ने अध्यक्षीय भाषण दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री अर्जुन साहू, दिनेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, प्रेम लाल साहू, महेश वर्मा, विजय तिवारी, अमर सोनकर, रमेश साहू, अरविंद जैन, संतोष मौर्य, त्रिलोचन सिंह, अशोक गुप्ता, रूपराम साहू, राजेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, मिथिला खिचरिया, निर्मला यादव, विजय जायसवाल, दीपक भोंडेकर, गोवर्धन साहू, आनंद श्रीवास्तव, राजकुमार साव, रामचंद्र साहू, अनिल सोनी, सुन्दर लाल साहू, गोपाल साहू, शरद बिजवे, मनु शर्मा, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, प्रमिला दुबे, चंदेश्वरी बांधें, स्मिता डोढ़के , कन्हैया सोनी, तुगेन्द्र सिंह, संजय सिंह, जय प्रकाश यादव, रवि कश्यप, पार्षदगण मुकेश अग्रवाल, दया, लक्ष्मी साहू, भोला साहू, रिकेश, शंकर लाल देवांगन, विनोद प्रसाद, प्रियंका साहू, निहारिका मिश्रा, पुरषोत्तम देवांगन, विरेन्द्र सिंह, संजय दानी, कंवर साहू, रमेश ठाकुर मौजूद थे।

Share this
READ MORE  पीसीसी प्रतिनिधि देवेश मिश्रा ने दिया जिला प्रवक्ता पद से त्यागपत्र