
दुर्ग न्यूज़, 4 अप्रैल। अंबिकापुर ACB ने घूसखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी को 3000 रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है। अंबिकापुर एसीबी को सूरजपुर के पटवारी पहनं- 17 तेलईमुडा एवं प्रमारी पटवारी, पहनं 2, ग्राम गोविंदपुर, तहसील रामानुजनगर जिला सूरजपुर रामगोपाल साहू ने प्रार्थी सुनील कुमार सिंह से नामांतरण के लिए 5000 रुपये की मांग की थी।

प्रार्थी सुनील कुमार सिंह ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर में शिकायत की थी, कि उसकी पैतृक भूमि है जिसका खसरा नंबर 1912. 2350, 2392, 2445, 2465, 2469 कुल रकबा 0.810 हे० है। उक्त भूमि उसके पिताजी दशरथ व माता देवचरनी के नाम से दर्ज है। पिताजी दशरथ का निधन 26.10.2022 एवं माताजी का देहांत 30.01.2017 को हो चुका है। प्रार्थी के पिताजी के देहांत उपरांत हल्का पटवारी नंबर-2 रामगोपाल साहू के पास पैतृक भूमि में फौती चढ़ाकर प्रार्थी का नाम राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त कराने हेतु गया तब उनके द्वारा फौती चढ़ाकर प्रार्थी का नाम रिकार्ड में दुरुस्त करने के एवज में 5 से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई।

सुनील सिंह को पटवारी ने कहा कि पैसे तो देना ही पड़ेगा पैसे दोगे तभी तुम्हारा पैतृक भूमि का रिकार्ड दुरूस्त होगा। जो कि प्रार्थी सुनील कुमार सिंह ग्राम गोविंदपुर के हल्का पटवारी नंबर- 2 रामगोपाल साहू को रिश्वत के रूप में पैसे नहीं देना चाहता था, बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। प्रार्थी की शिकायत का सत्यापन कराया गया जिसमें प्रार्थी सुनील कुमार सिंह द्वारा पटवारी रामगोपाल साहू से मिलकर अपने कार्य के संबंध में बातचीत करने के पश्चात रिश्वत रकम के संबंध में बातचीत किया। जिस पर पटवारी रामगोपाल साहू द्वारा कहा गया कि कार्य करने के लिये 5000 रुपये देना पड़ेगा। यदि पैसा नहीं दोगे तो काम नहीं करूंगा। जिस पर प्रार्थी द्वारा तत्काल 2000 रुपये दे दिया गया। बाद में 3000 रुपए लेते हुए पकड़ा गया।
