
दुर्ग न्यूज़ (राजनांदगांव), 5 अप्रैल। बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहे। साथ में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश एच. लाल, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की तीन सीटों महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में आज (4 मार्च) नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था।

इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी हो गई। राजनांदगांव लोकसभा से संतोष पांडे की प्रचंड जीत सुनिश्चित है।
