स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए 15 व 16 जून को सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता के पात्र अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 जून। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा नियुक्ति (सहायक शिक्षक, व्याख्याता एवं शिक्षक) पद हेतु प्राप्त दावा आपत्ति उपरांत पात्र एवं अपात्र आवेदकों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची में पात्र अभ्यर्थी को मेरिट के आधार पर चयन कर साक्षात्कार हेतु 15 एवं 16 जून को आमंत्रित किया गया है। 15 जून को सहायक शिक्षक एवं शिक्षक- हिन्दी/संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कला तथा 16 जून को व्याख्याता हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, रसायन, भौतिक, जीव विज्ञान, वाणिज्य, सा. विज्ञान का साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।

Share this
READ MORE  फिर मिले डेंगू के 3 नये प्रकरण