
दुर्ग न्यूज, 8 जुलाई। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन मंत्री, क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू शनिवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम नगपुरा, निकुम एवं नगर पंचायत उतई में 80 -80 लाख की लागत से बने नवीन विश्राम गृह साथ ही ग्राम अंडा , डुमरडीह में लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहमंत्री श्री साहू दोपहर 11 बजे दुर्ग स्थित निवास से ग्राम नगपुरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम निकुम आगमन पश्चात भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साहू अपरान्ह 2 बजे ग्राम अंडा, शाम 4 बजे ग्राम डुमरडीह एवं शाम 5 बजे नगर पंचायत उतई में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों शामिल होंगे।

