सरकारी शिक्षकों की जम्बो वैकेंसी, 12 जुलाई से पहले ऐसे करें आनलाईन आवेदन, 1 लाख 70 हजार लोगों का होगा चयन, 45 हजार से डेढ़ लाख महीने मिलेगी सैलरी

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 8 जुलाई। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है जिसके लिए मात्र 4 दिन का समय शेष है।

आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर टीचर्स की वैकेंसी निकली है। जिसके तहत सेकेंडरी स्कूल में 32 हजार 916, हायर सेकेंडरी स्कूल में 57 हजार 602 और प्राइमरी स्कूल में 79 हजार 943 टीचर के पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार 12 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 44 हजार 900 हजार रुपए से लेकर एक लाख 51 हजार तक सैलरी दी जाएगी।

बिहार लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्राइमरी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी टीचर के लिए अलग-अलग एजुकेशनल क्वालीफिकेशन की रिक्वायरमेंट रखी गई है। कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए आपको 12वीं कक्षा पास होने के साथ ही 2 वर्षीय शिक्षा शास्त्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है। कक्षा 9 से 10 तक टीचर बनने के लिए आप को मिनिमम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। कक्षा 11 और 12 को पढ़ाने के लिए आपके पास BEd की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। टीचर्स के पदों पर निकली इस भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए फीस 200 रुपए निर्धारित की गई है जबकि जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को फीस के तौर पर 750 रुपए देने होंगे।

आनलाईन अप्लाई करने के लिए आप सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद टीचर भर्ती रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें। टीचर भर्ती का फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म की फीस भरें। प्रीव्यू पर क्लिक करें और पूरे फॉर्म को एक बार चेक करें। अगर फॉर्म में कोई गलती नहीं है तो उसे सबमिट करें। इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

READ MORE  WCDC Micro Watershed Secretary Recruitment 2023, LAST DATE 20 MARCH
Share this