
दुर्ग न्यूज, 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के थाना खुर्सीपार क्षेत्र में आरोपियों ने हाईवा ट्रक चोरी कर उसे गैस कटर से काट कबाड़ी को बेच दिया था। आज दुर्ग पुलिस ने इस मामले में कबाड़ी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कार से रेकी कर पायलेटिंग करते हुए हाईवा चोरी की घटना को अंजाम दिया था और चोरी के ट्रक को गैस कटर से काटकर चंद घंटों में कबाड़ में तब्दील कर दिया। ओरोपियों के कब्जे से हाईवा ट्रक का कटा पार्टस, इंजन, टायर, नंबर प्लेट, डाला, गैस कटर, गैस सिलेडंर, नकदी रकम 1 लाख 25 हजार एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा कार पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी आयुष कुमार पाण्डेय (30 वर्ष) निवासी 32/5 ए मैत्री नगर रिसाली, आबिद अंसारी (33 वर्ष) निवासी फाफाडीह बेगम बाई गली पदमनाभपुर दुर्ग, मोहम्मद अहमद (40 वर्ष) निवासी ग्राम सेलुद वार्ड नं 1, थाना उतई जिला दुर्गं, मो साकिर (38 वर्ष) निवासी विरगांव गाजीनगर थाना उरला जिला दुर्ग, शिव बच्चा तिवारी (55 वर्ष) निवासी रामेश्वर नगर थाना भनपुरी रायपुर हैं।
आपको बता दें कि ड्राइवर अवध बंजारे (45 वर्ष) निवासी गुरु घासीदास नगर खुर्सीपार ने रिर्पोट दर्ज कराया था कि वाहन मालिक अनिल पाण्डेय खुर्सीपार का वाहन हाईवा ट्रक सीजी 12 सी 2255 को 24 जून की दोपहर 3 बजे खाली कर हाईवा ट्रक आफताब गैरेज के पास डबरापारा चौक खुर्सीपार में खड़ी कर वह अपने घर खुर्सीपार चला गया। 25 जून के सुबह 9:30 बजे आफताब गैरेज के पास आया और देखा कि वह हाईवा ट्रक जहा रखा था वह वहा खड़ी नहीं है। वह हाईवा ट्रक के मालिक अनिल पाण्डे (यूपी) गये हुए थे, उन्हे मोबाईल फोन से घटना के बारे में बताया। ट्रक को आस-पास बहुत तलाश किया उसका पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर द्वारा खाली हाईवा ट्रक सीजी 12 सौ 2255 को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट 2 जुलाई को दर्ज की गयी थी। एसपी शलभ सिन्हा ने संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी कर माल बरामदगी हेतु निर्देश दिए थे। टीम द्वारा सूचना प्राप्ति के तत्काल बाद घटनास्थल डबरापारा चौक खुर्सीपार पहुंच कर घटना स्थल का अवलोकन कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों व मुखबीरों की सूचना पर एक सफेद कार क्रमांक सीजी 15 सीयू 1110 को चोरी हुई हाईवा के आस पास चक्कर मारते देखा। सीसीटीवी कैमरे का सूक्ष्मता से अवलोकन करने पर पता चला कि ट्रक चोर गिरोह होण्डा कार से चोरी गई हाइवा की रेकी कर मौका मिलते ही मास्टर चाबी से हाईवा को चालू कर कार के पीछे पीछे हाईवा ट्रक को रायपुर की ओर पायलेटिंग करते हुए ले जाया गया है। आरोपी टोल प्लाजा से बचते हुए परसदा रेल्वे फाटक से खारून नदी की छोटी पुलिया से होते हुए रायपुर खमतराई की ओर गए हैं। इन रास्तो पर क्रमशः सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए व लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की सहायता से हीरापुर रायपुर कबाडी के गोदाम तक पहुंचा गया और कबाड़ी शिव बच्चा तिवारी को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपने गिरोह के सदस्यों आयुष कुमार पाण्डेय, आबिद अंसारी, मो अहमद, मो साकिर के बारे मे बताया व चोरी गई हाईवा ट्रक के कटे पाटर्स, इंजन, टायर, नंवर प्लेट, डाला एवं नगदी रकम 1.25 हजार बरामद करवाया। गिरोह के अन्य आरोपियों को भी चंद घंटों में गिरफ्तार किया गया। अरोपियों से पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही थाना खुर्सीपार से की जा रही है।

