बीएसपी आवासों की लीज रजिस्ट्री,आज से शुरू होगी प्रक्रिया, रजिस्ट्री कराने साथ ले जाने होंगे ये दस्तावेज

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 जुलाई। भिलाई टाउनशिप में रह रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कई सालों से अटका लीज रजिस्ट्री का मामला उनके पक्ष में गया है। इस समस्या को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने सुलझा लिया है। बुधवार 12 जुलाई सुबह 11 बजे से रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला पंजीयन कार्यालय में ही रजिस्ट्री होगी। रजिस्ट्री के लिए आधार,पेन और दो गवाह साथ ले जाना जरूरी होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इसके लिए बीएसपी ने अपने 3 अधिकारियों को पॉवर ऑफ अटॉर्नी के लिए चुन लिया है। जो रजिस्ट्री में बीएसपी की ओर से  शामिल होंगे और सभी जरूरी हस्ताक्षर करेंगे। इसमें जनरल मैनेजर लीज विजय शर्मा, सहायक जनरल मैनेजर लीज यसवंत साहू और प्रबंधक लीज नितिन कनिकदले शामिल हैं। इसी के साथ ही बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पहले दिन जो लोग रजिस्ट्री कराएंगे। उन्हें विधायक देवेन्द्र यादव और महापौर नीरज पाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कराएंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दंतेवाड़ा नक्सली हमला : गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम बघेल से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन