Big News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार सरगर्मी, शिक्षा मंत्री टेकाम ने दिया इस्तीफा, मरकाम को कैबिनेट में लेने की तैयारी

Share this

रायपुर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। पार्टी ने पहले टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया। फिर बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वो कल 11.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि देखते रहिए इंतजार करिए समय के साथ सब पता चल जाएगा। वहीं, सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है और अब मोहन मरकाम को शिक्षा मंत्रालय एवं आदिम जाति कल्याण विभाग दिया जा सकता है। वहीं, दीपक बैज की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को लेकर मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में अलग अलग जिम्मेदारी मिल रही है। मोहन मरकाम के 2 कार्यकाल पूरे होने वाले थे, 50% युवाओं को मौका देने निर्णय हुआ था। दीपक बैज को अध्यक्ष बनाकर इसकी शुरुआत की गई।

दिल्ली में होगी बैठक, नए मंत्रियों के नाम पर लगेगी मुहर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में होने वाली बैठक AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश लेंगे। शाम 4 बजे AICC दफ्तर में बैठक होगी, जिसमें मीडिया और संचार माध्यमों को लेकर चर्चा होगी। बैठक में PCC चीफ दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा शामिल होंगी। साथ ही संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, CM के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और IT सेल प्रमुख जयवर्धन बिस्सा भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। साथ ही धनेन्द्र साहू को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इस बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संकेत दिए हैं। इसके अलावा आज दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक रखी गई है। सूत्रों के मुताबिक दो मंत्रियों का इस्तीफा लिया जा सकता है और चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

Share this
READ MORE  टीएस सिंहदेव ने हंसते हुए पत्रकारों को दिया जवाब;सरकार के काम को दिए 10 में से 7 नंबर | TS Singhdev laughingly replied to the journalists; Gave 7 out of 10 numbers to the work of the government