होवार्ड काउंटी, मैरीलैंड और टेक्सास में अब मनेगा श्री श्री रविशंकर डे, टेक्सास गवर्नर द्वारा युद्ध में तबाह हुए क्षेत्रों में गुरुदेव के शांति स्थापना प्रयासों की सराहना 

Share this

 

गुरुदेव पहले एवं एकमात्र भारतीय आध्यात्मिक गुरु जिन्हें वैश्विक शांति स्थापना में योगदान के लिए 30 यूएस कैनेडियन सिटीज ने किया सम्मानित

 

बेंगलुरु। आध्यात्मिक गुरु एवं मानवतावादी श्री श्री रविशंकर ऐसे पहले एवं एकमात्र आध्यात्मिक गुरु हैं,जिन्हें 30 यू एस कैनेडियन सिटीज ने सम्मानित किया है। होवार्ड काउंटी, मैरीलैंड एवं टेक्सास के राज्यों में श्री श्री रविशंकर डे मनाने की घोषणा की गई है। इस घोषणा में,गुरुदेव के निर्देशन में,आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा सेवा करने,शांति एवं आनंद का प्रसार करने, विवाद समाधान, पर्यावरण के लिए कार्य करने एवं ध्रुवीकृत विश्व का निर्माण करने के लिए समुदायों को साथ लाने के अथक प्रयासों का सम्मान किया है एवं संज्ञान लिया है।

 

टेक्सास के गवर्नर,ग्रेग एबॉट ने कहा,” गहरी प्रतिबद्धता एवं उत्साह के साथ गुरुदेव और उनके अनुयायियों ने युद्ध में तबाह क्षेत्रों की यात्रा की, कठोर कैदियों को परामर्श दिया एवं कट्टर विरोधियों के मतभेदों का समाधान किया।”

 

साथ ही होवार्ड काउंटी और मैरीलैंड द्वारा एक कार्यकारी घोषणा की गई,जिसमें कहा गया “मानवतावादी,आध्यात्मिक गुरु, शांतिदूत एवं विश्व में सबसे अधिक मान्यता प्राप्त परिवर्तनकारी, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर हमारे समाज को एक ऐसे समय में एक साथ लेकर आए,जब ध्रुवीकरण एवं अलगाव की भावना चरम पर थी। गुरुदेव व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर शांति,एकता,आशा एवं आत्म नवीनीकरण के द्वारा हमारे समाज तथा विश्व को एक साथ लेकर आए।”

 

गुरुदेव एवं संस्थान के अपार योगदान, आध्यात्म और सेवा के द्वारा लोगों के जीवन में रूपांतरण लाने के लिए, होवार्ड काउंटी ने 22 जुलाई, टेक्सास और बर्मिंघम ने 29 और 25 जुलाई को श्री श्री रविशंकर डे घोषित किया है।

READ MORE  गरबा की धूम के बीच थम रहीं हैं सांसें, गुजरात में 24 घंटे में हार्ट अटैक से 10 की मौत  

 

इन शहरों में गुरुदेव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इन शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में गुरुदेव विभिन्न पृष्ठभूमि, जाति एवं लिंग के हज़ारों साधकों से मिले और उन्हें संबोधित किया। गुरुदेव ने उन्हें भीतर की यात्रा पर ले जाते हुए प्रभावशाली ध्यान भी कराए।

 

पिछले महीने, यूएस काउंटी ऑफ एलेघेनी

अठ्ठाईसवां यूएस शहर बन गया,जिसने शांति एवं विवाद समाधान के मानवतावादी प्रयासों के लिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को सम्मानित किया। उद्धरण में यह कहा गया,”श्री श्री रविशंकर ने स्वयंसेवा और सामाजिक अभियानों के द्वारा आंतरिक शहरी हिंसा और अपराध को कम करने और विभिन्न समुदायों को साथ लाने के लिए अथक प्रयास किया। उनके द्वारा चलाए गए अभियानों के द्वारा संघर्ष के समय में विभिन्न संस्कृति और समुदाय के लोग एक साथ आए।”

 

गुरुदेव की यूएस यात्रा के दौरान 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच एक भव्य वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा,जहां गुरुदेव आइकॉनिक नेशनल मॉल, वॉशिंगटन डीसी में शांति एवं सांस्कृतिक विभिन्नता के उत्सव में विश्व के सबसे महान समारोहों में से एक समारोह का नेतृत्व करेंगे।

Share this