छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के दौरान गुरेदा में मारपीट 

Share this

दुर्ग न्यूज, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जोन स्तरीय खेलकूद के दौरान ग्रामीणों में मारपीट हो गई। यह घटना बालोद जिले में अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरेदा में हुई है। घटना में एक ग्रामीण के सिर पर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य के हाथ में गंभीर चोट लगना बताया गया है। सूचना पर अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद जिले के ग्राम गुरेदा में 28 से 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के अंतर्गत जोन स्तरीय खेलकूद आयोजित था। यह प्रतियोगिता गांव में नदी किनारे वाले मैदान पर चल रही थी। बताया गया कि पहले दिन से ही ग्रामीणों में तनातनी चल रही थी। फलस्वरूप पहले दिन खेल स्थगित करना पड़ा था। इस जोन में गुरेदा के साथ ही भरदाखुर्द, नाहंदा, तिलखैरी, चीचा, ओडारसकरी तथा भिलाई गांव के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि स्पर्धा के दौरान पहले तो युवा मितान के लोग ही लड़ाई कर रहे थे। बाद में दो -तीन गांव वालों में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। खेल अंपायरों से भी गाली गलौज किया गया। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण देर से मैदान आते थे वहीं जिनकी ड्यूटी लगाई गई थी वे भी हाजिरी लगाकर नदारद हो जाते थे। बता दें कि इस साल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दो नए खेलों के साथ 16 पारंपरिक खेल हैं। तीन आयु वर्ग में खेल हो रहे हैं। जोन से जीतने वाले को ब्लॉक स्तर पर खेलना है।

READ MORE  बेमौसम बारिश से हुई फसलों को नुकसान, कलेक्टर पहुंची खेतों में

अंर्जंदा पुलिस ने बताया कि जिस ग्रामीण के सिर पर चोट है। वह डिस्चार्ज हो गया है। लड़ाई झगड़ा दो-तीन पक्षों में हुआ है किंतु अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Share this