कांग्रेस ने CG में बदला चुनाव के लिए सीनियर ऑब्ज़र्वर, अब डॉ. सिरिवेला प्रसाद को मिली ये जिम्मेदारी

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 अगस्त। कांग्रेस ने 31 जुलाई को पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थी। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह सीनियर ऑब्जर्वर और मीनाक्षी नटराजन को ऑब्जर्वर बनाया गया था। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद को दी गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ अन्य चार राज्यों में नियुक्ति की गई थी जिसमें मध्यप्रदेश में रणदीप सुरजेवाला सीनियर ऑब्जर्वर और चंद्रकांत हंडोरे को ऑब्जर्वर कमान सौंपी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी किया था। अब दो बदल ग‌ए हैं।

Share this
READ MORE  सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर से बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का लिंक, ED ने भेजा समन