
दुर्ग न्यूज, 14 अगस्त। छावनी थानांतर्गत कैम्प-2 निवासी गजेंद्र बघेल (35 वर्ष) ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। शारदा पारा में रहने वाला गजेन्द्र घर का इकलौता बेटा था तथा उसकी चार बहनें हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। गजेन्द्र ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।

