ऑनलाइन सट्टा किंग नवीन बत्रा नॉर्थ गोवा में गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 19 अगस्त। ऑनलाइन सट्टा महादेव एप का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़े खाईवाल नवीन बत्रा को नॉर्थ गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था। इस बीच गोवा पुलिस को सूचना मिली कि नवीन बत्रा समेत एक दर्जन लोग द मेंट्री गोवा होटल में मौजूद है। इस सूचना पर गोवा पुलिस ने वहां रेड मारी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रायपुर पुलिस की टीम गोवा के लिए रवाना हो गई है जो नवीन बत्रा को लेकर रायपुर आएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, गोवा के पोरोरिन थाना पुलिस की टीम ने बीती रात The myantri, Goa नामक होटल में छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में खाईवाल नवीन बत्रा समेत 12 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी सँख्या में मोबाईल फोन, लैपटॉप में ऑनलाईन सट्टा बरामद किया गया है। बताया जाता है कि नवीन बत्रा महादेव ऑनलाईन बैटिंग एप में बड़ा सरगना है, जिसका कनेक्शन दुबई तक है। रायपुर पुलिस नवीन बत्रा को देर शाम तक अपनी कस्टडी में लेकर रायपुर पहुंच सकती है।

Share this
READ MORE  हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद, ईडी ने जब्त की लग्जरी कार