सेक्टर 2 भिलाई के घर-दुकान में डेंगू लार्वा मिलने पर जुर्माना, डेंगू उन्मूलन का चल रहा सघन अभियान 

Share this

दुर्ग न्यूज, 26 अगस्त। डेंगू प्रभावित भिलाई सेक्टर 2 के मकानों के दूसरी बार जाँच में डेंगू के लार्वा पाये जाने पर निगम एवं बीएसपी.की संयुक्त टीम ने दो व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा तीन मकान मालिकों पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया।

नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर नगर निगम एवं भिलाई इस्पात संयंत्र की गठित संयुक्त टीम ने सेक्टर 2 के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर डेंगू उन्मूलन के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिन घरों में दूसरी बार जांच में लार्वा पाये गये है ऐसे सेक्टर 2 मार्केट के व्यवसायी शुभम डेकोरेशन, दादा वेल्डिंग के साथ ही मकान मालिक अमित कापसे, संजय कौशिक, एम सुरेश, आर. राजू पर दण्ड अधिरोपित करते हुए पाँच हजार रूपये का जुर्माना वसूल कर मकान मालिकों को डेंगू के लार्वे को खत्म करने की सलाह दी एवं टेमिफास का वितरण किया।

गत दिनो राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के स्वास्थ्य प्रतिनिधियों के साथ निगम आयुक्त श्री व्यास ने सेक्टर 2 के डेंगू प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिये थे। जिसके तहत यह भी निर्देश था कि दूसरी बार जांच में जिस मकान में डेंगू के लार्वे पाये जाते हैं, ऐसे मकान मालिकों से अर्थदण्ड की वसूली की जाये। निगम का स्वास्थ्य अमला भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को सड़क 5, 12, 13, 14 एवं 15 के लगभग 100 मकान का फिर से सघन जाँच कर घर की बाउंड्री के भीतर रखे कबाड़ की वस्तु, पुराने टायर, गमले, कूलर तथा फ्रीज का डिफ्रास्ट पात्र की जांच की और 6 स्थानो पर डेंगू के लार्वा पाये जाने पर जुर्माना लगाया गया। लोगों को टेमिफास का वितरण कर साफ-सफाई रखने वर्षा जल को जमा न होने देने, मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। बता दें कि आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम की टीम क्वाकोथरिन का धुआँ सुबह एवं सायं को बताये गये समय पर सेक्टर 2 के सड़कों पर कर रहे हैं। जिससे एडल्ट मच्छर का उन्मूलन हो सके।

टीम में निगम के आरपी. तिवारी, वीके.सेमुएल, अंजनी सिंह, बीएसपी.के गोपाल कृष्ण वर्मा, अशोक चंद्राकर, शरद सहित निगम एवं बीएसपी के स्वास्थ विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

READ MORE  20 हजार मदद का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, बुलेट-कार फायनेंस करा बेच दिए दूसरे राज्यों में, अंतर राज्यीय जालसाज गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Share this