800 से अधिक पदों के लिए 2 सितम्बर को विशेष मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी आवेदकों के लिए

Share this

दुर्ग न्यूज, 26 अगस्त। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत जिले में आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी आवेदकों के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष मेगा प्लेसमेंट का आयोजन 2 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से संजय रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज कोहका भिलाई में किया जाएगा। विशेष मेगा प्लेसमेंट में नियोजक टाटा मोटर ( एचपी क्वेस का. लिमि.), बजाज मोटर, एसकेएचवाय टेक प्रालि., एडविक हाई टेक प्रालि., स्टील इंफ्रा साल्यूशंस प्रालि., पॉलीरब कूपर स्टेंडर्ड एफटीएस प्रालि., रोंच पॉलीमर्स प्रालि., सिम्पलेक्स कास्टिंग, भिलाई आयरन एण्ड स्टील प्रोसेसिंग का. प्रालि., कोठारी इंजीनियरिंग वर्क, न्यू एलेनबेरी वर्क्स, डोज्को इंडिया प्रालि., भवानी एण्ड कंपनी तथा जेएनएस इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड के लिए 831 से अधिक पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट केम्प ड्राइव में उपस्थित हो सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव के संबंध में जानकारी के लिए मॉडल कॅरियर सेंटर, दुर्ग के फेसबुक पेज पर लॉग‌ इन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने हेतु फेसबुक पेज पर दिये गये गुगल लिंक bit.ly/placementcampregistration पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।

Share this
READ MORE  शहादत दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का स्मरण, बही देश भक्ति गीतों की बयार, विधायक रिकेश भी हुए शामिल