दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 13 फरवरी। (Railway Bharti 2024) अगर आप भी रेलवे की नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने टेक्निशियन के 9000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार रेलवे जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। खबरों की मानें तो रेलवे इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू करेगा, जो 8 अप्रैल 2024 तक चलेगी। आरआरबी आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले भर्ती का फुल नोटिफिकेशन भी जारी होगा। नोटिफिकेशन से इच्छुक उम्मीदवरों को भर्ती, आवेदन की तारीख, उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, आयु आदि की जानकारी का उल्लेख होगा।
आपको बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने हाल ही में संगठन में टेक्निशियन के कुल नौ हजार पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। ये भर्तियां टेक्निशियन ग्रेड 3 के 7900 पद और टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 1100 पदों के लिए है।
टेक्निशियन ग्रेड 3 पे स्केल 5 के प्रति महीने 29, 200 रुपये मिलेंगे, वहीं टेक्निशियन ग्रेड 1-पे स्केल 2 के तहत प्रति महीने 19,900 रुपये की सैलरी मिलेगी।
रेलवे टेक्निशियन के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। आरआरबी हर साल टेक्निशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग टेस्ट, स्किल टेस या कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल हैं। परीक्षा सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में होगी। सीबीटी परीक्षा का आयोजन अक्टूबर और दिसंबर 2024 में किया जाएगा।
