प्रतिनियुक्ति पर गए छत्तीसगढ़ के IAS मुकेश बंसल की हुई वापसी, केंद्र सरकार ने किया रिलीव

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 फरवरी। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के एक और आईएएस को वापसी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। डीओपीटी ने 2005 बैच के मुकेश बंसल को रिलीव कर दिया है। पिछले दिनों एसीएस रिचा शर्मा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को भी रिलीव किया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरतलब हो कि मुकेश कुमार बंसल संयुक्त सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा (2005 बैच) के अधिकारी हैं। श्री बंसल वाणिज्य में स्नातक हैं और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एमबीए किया है। उन्होंने स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए से मिड-करियर एमबीए भी पूरा किया। आईएएस मुकेश बंसल छत्‍तीसगढ़ लौट रहे हैं। 2005 बैच के आईएएस बंसल को केंद्र सरकार ने रिलीव कर दिया है। बंसल 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। केंद्र में वे वित्त मंत्रालय में जॉइंट सिक्रेट्री थे। उनके पास इंश्योरेंस जैसे बेहद अहम दायित्व था हालाँकि, यहाँ से वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पीएस बनकर भारत सरकार में गये थे। 2022 में वे जॉइंट सेक्रेटरी हो गये। इसके बाद उन्हें विभाग मिल गया। ज्ञात हो कि वित्त में इंश्योरेंस को काफ़ी अच्छी पोस्टिंग मानी जाती है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ मतदान के बीच सुकमा में IED ब्लास्ट, इलेक्शन ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल