महादेव एप ऑनलाइन सट्टा के मुखिया सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, भारत लाने की तैयारी

Share this

दुर्ग न्यूज, 5 सितंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टा एप महादेव के संचालक के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दिया है। स्पेशल कोर्ट ने विदेश में बैठे महादेव एप के संचालक आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। ईडी ने अब दोनों को विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाने की कवायद तेज कर दिया है।

ईडी ने ऑनलाइन सट्टा एप महादेव के संचालकों और देशभर के विभिन्न राज्यों में इस काले कारोबार को संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली। ईडी ने हवाला के संदेह में जुबेस्ता अस्पताल संचालक के पुत्र और दामाद के घर पर छापा मारा। ईडी को लिकर और महादेव एप ऑनलाइन सट्टा से जुड़े दस्तावेज मिले। तलाशी के दौरान 2 करोड़ 70 लाख रुपए कैश मिले। स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share this
READ MORE  आज गुजरात में टकराएगा चक्रवात ‘बिपरजॉय’, 74 हजार लोगों को पहुंचाया सुरक्षित जगह पर