भिलाई में रेलवे के पीपी यार्ड में दूसरे दिन भी CBI की दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 सितंबर। भिलाई 3 पुरैना में रेलवे के पीपी यार्ड में बुधवार को सीबीआई की 5 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर देर रात तक छानबीन की। टीम ने 12 घंटे तक सभी रिकार्ड खंगालने और अधिकारी कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद कल दफ्तर को सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि आज गुरुवार को सीबीआई के और भी अधिकारी पुन: जांच के लिये यहां पहुंचे और दफ्तर को खोलकर दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की दबिश के बाद रेलवे के पीपी यार्ड व अन्य कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। शिकायत पर सीबीआई ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। सीबीआई ने कुछ दस्तावेज जब्त भी किया है, कार्यालय में काफी दस्तावेज खंगाले भी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पीपी यार्ड में भ्रष्टाचार को लेकर मिली शिकायत के आधार पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। सुबह 10 बजे के करीब सीबीआई के अधिकारी दो वाहनों में अचानक पहुंचे। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को कार्यालय से बाहर जाने पर रोक लगा दी वहीं बाहर से किसी को भीतर नहीं आने दिया गया। दरवाजे पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए। किसी भी अधिकारी को छापे की कार्यवाही के दौरान मोबाइल फोन व टेलीफोन पर बात करने की मनाही थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रेलवे यार्ड में सीबीआई के दबिश की खबर लगते ही रेलवे के अंदर कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। अधिकारी वर्ग एक दूसरे से सीबीआई के कार्रवाई के संबंध में पूछते देखे गए।
सीबीआई के डीएसपी ने बताया कि लिखित शिकायत की प्राथमिक जांच उपरांत छापे की कार्यवाही की जा रही है। दफ्तर के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। भिलाई-3 के पीपी यार्ड रेलवे साइड में बुधवार सुबह सीबीआई की टीम पहुंची थी। टीम ने यहां पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने के लिए मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सभी जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की। लगभग 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद उन्होंने दफ्तर को सील किया और लौट गए। आज गुरुवार को पुन: सीबीआई की टीम यहां पहुंची और अपनी जांच शुरू की। सीबीआई के अधिकारियों ने पीपी यार्ड के साइड इंचार्ज के दफ्तर व दूसरे कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला। यहां के इंचार्ज पर छुट्टी थे, इसलिए उनकी गैर मौजूदगी में मातहत अधिकारियों के समक्ष दस्तावेज खंगाले जाते रहे। इसके साथ-साथ दूसरे अधिकारियों से पूछताछ की गई। सीबीआई की टीम सुबह पहुंची और पहली पाली में ड्यूटी आने वाले सुपरवाइजरों से भी पूछताछ शुरू की। वे कौन-कौन से काम करवाते हैं? इस संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई है। जनरल शिफ्ट व दूसरी पाली में आने वालों से भी पूछताछ की गई। अब नाइट शिफ्ट के लिए आने वाले सुपरवाइजरों से जानकारी ली जा रही है।

READ MORE  BREAKING NEWS: देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके
Share this