रेलवे अधिकारी के बंगले से 2.64 करोड़ नगद बरामद, तीन लाख रिश्वत लेते CBI ने पकड़ा, गोरखपुर एवं नोएडा में एक साथ कार्रवाई

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 सितंबर। सीबीआई ने 3 लाख की रिश्वत लेते पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक (पीसीएमएम) केसी जोशी के ठिकानों से करीब 2.64 करोड़ की नगदी बरामद की है। गोरखपुर से नोएडा तक एक साथ हुई कार्रवाई में भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आरोपी अफसर का मोबाइल फोन, फाइलें और हार्डडिस्क को सीबीआई ने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई रेलवे को सामग्री आपूर्ति करने वाली गोरखपुर की एक फर्म की शिकायत पर की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राजघाट थाना क्षेत्र के अलहदादपुर निवासी प्रणव त्रिपाठी ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच, लखनऊ के एसपी से 9 सितंबर को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी फर्म सूक्ति एसोसिएट जेम पोर्टल पर पंजीकृत है। उनकी फर्म को रेलवे में आपूर्ति का एक ठेका मिला है, जिसकी वैधता 15 जनवरी 2024 तक है। प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक ही पूर्वोत्तर रेलवे में खरीद और आपूर्ति के सर्वेसर्वा हैं। उन्होंने उनकी फर्म का जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए लिख दिया है। उन्होंने धमकी दी है कि सात लाख रुपये रिश्वत नहीं दी तो जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ चालू टेंडर भी रद्द करा देंगे।

 

शिकायत दर्ज कर सीबीआई ने प्राथमिक छानबीन की। भ्रष्टाचार का मामला पुख्ता होने के बाद सीबीआई की दो टीमें मंगलवार की शाम को गोरखपुर और एक टीम नोएडा पहुंची। गोरखपुर में योजना के मुताबिक घूस के तीन लाख रुपये लेकर प्रवण को पीसीएमएम के कौवाबाग स्थित सरकारी आवास पर भेजा और कुछ ही देर में सीबीआई अफसर भी जा पहुंचे। यहां अफसरों ने तीन लाख रुपये नकदी बरामद करते हुए केसी जोशी को बैठा लिया।

READ MORE  MAHADEV APP : ED की रिमांड पर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी, अदालत ने इनसे मिलने की दी छूट

 

इसके बाद सीबीआई टीम आवास से लेकर कार्यालय पर छानबीन में जुट गई। रातभर चली कार्रवाई के बाद एक टीम केसी जोशी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई जबकि दूसरी टीम कार्यालय में दिन में दो बजे तक फाइलें और कंप्यूटर खंगालती रही। इस दौरान डिपो से भी फाइलें मंगाई गईं। कार्यालय में उधर, नोएडा के सेक्टर 50 स्थित केसी जोशी के मकान में भी सीबीआई ने तलाशी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 2.61 करोड़ की नगदी नोएडा स्थित मकान से बरामद हुई।

Share this