दुर्ग जिले में बढ़ा डेंगू का खतरा, अब तक 9 मरीज, एक आज भिलाई सेक्टर-2 में मिला, स्वास्थ्य टीम अलर्ट

Share this

दुर्ग न्यूज, 13 सितंबर। दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज भी सेक्टर-2 में डेंगू एलिजा पॉजिटिव एक मरीज मिला जो कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र से सेक्टर-2 रहवासी है।

जिला प्रशासन के अनुसार दुर्ग जिले में वर्तमान में डेंगू के 9 मरीज भर्ती है और किसी भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मच्छर श्रोत उन्मूलन कार्य दैनिक रूप से किया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र नगर निगम भिलाई, चरोदा रिसाली एवं दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है। डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कुल 91 हजार 382 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कटेनर 1 लाख 33 हजार 400 जिनमें से 40 हजार 993 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया। जन जागरूकता लाने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के कर्मचारियों एवं मिडिया के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। डेंगू के लक्षण जैसे ठंड लगने के साथ अचानक बुखार आना, सिर व मांस पेशियों व जोड़ो में दर्द, आँखो के पिछले भाग में दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक मुंह तथा मसूड़ों से खून आना तथा त्वचा पर चकते उभरना के बारे में विस्तृत जानकारी आम जनता को दी गयी व रोकथाम एवं नियंत्रण के तरीके जैसे शरीर को पूरे तरीके से ढकने वाला पोशाक पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। लोगों से अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन घर के सारे कन्टेनर जैसे कुलर, पानी टकी व अन्य पात्र को एक दिन खाली कर सुखने के पश्चात पानी का जल भराव करें। घरों के आसपास पानी जमा होने वाले वस्तुओं जैसे कि गमला, टायर, टूटेफूटे बर्तन आदि को तत्काल नष्ट करें घर के आसपास पानी जमा होने पर गाड़ी का जला हुआ तेल डालें जिससे लार्वा के नष्टीकरण में सहायता मिलेगी आम जनता यह आवश्यक सावधानी बरतें जैसे डेंगू के मच्छर केवल दिन में काटते हैं और साफ पानी में प्रजनन करते हैं अधिकांश लोग रात के समय मच्छरदानी का उपयोग करते हैं, किन्तु दिन के समय किसी भी प्रकार की सावधानी नहीं बरती जाती है। सावधानी के रूप में फुल शर्ट, पेन्ट पहने एवं शरीर के अन्य भाग पर आडोमास का उपयोग कर डेंगू के मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकता है।

Share this
READ MORE  कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत ने दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत: विजय बघेल