जशपुर में BJP की परिवर्तन यात्रा को नड्डा ने दिखाई हरी झंडी, I.N.D.I.A पर साधा निशाना,कहा – भूपेश बघेल के हाथी दांत खाने के और दिखाने के और हैं

Share this

दुर्ग  न्यूज, 15 सितंबर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर पहुंचे। कार्यक्रम में विशेष जनजाति के पहाड़ी कोरवा के लोगों ने परंपरागत धनुष बाण देकर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया। इसके बाद जेपी नड्डा ने जनसभा को सबोधित कर परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार और I.N.D.I.A पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से पूछते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो कहा गया वो मिला क्या ? नड्डा ने कहा कि हम परिवर्तन यात्रा इसलिए निकाल रहे हैं कि पहले भी हमने आप सबकी सेवा की है, आगे भी करेंगे। मोदी जी ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं चलाई है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे।

 

भाजपा अध्यक्ष ने मंच से कहा कि जशपुर आकर भगवान बालाजी से प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए जो परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं वो सफल हो इसकी प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव महान नेता के साथ-साथ महान समाज सुधारक थे। वे देश को एकसूत्र में पिरोने वाले थे। 2003 में दिलीप सिंह जूदेव ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़कर फेंकने अपनी मूंछ दांव पर लगाया, आज वो जहां भी होंगे उनकी आत्मा चाहती होगी कि प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बने।

 

वहीं जेपी नड्डा ने सीएम भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए लोगों से पूछा कि मेनिफेस्टो में जो कहा गया था वो मिला क्या ? क्या 4 मुफ्त सिलेंडर मिला, क्या भूमिहीनों को जमीन मिली ? भूपेश बघेल के हाथी दांत खाने के और दिखाने के और हैं। परिवर्तन यात्रा के समापन में पीएम मोदी बिलासपुर आएंगे, उनका आशीर्वाद मिलेगा। कोरोना और यूक्रेन की लड़ाई के कारण दुनियाभर में आर्थिक मंदी है, लेकिन हम लगातार बेहतर स्थिति में हैं। भारत में अतिगिरीबी 1 प्रतिशत से कम हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब की तस्वीर बदलने का काम हुआ है। 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। हर घर जल योजना में हर घर में पीने का शुध्द पानी पहुंचा रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ घर बन रहे है। 12 लाख घरों के कागजातों को सीएम भूपेश बघेल दिल्ली नहीं पहुंचने दे रहे।छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत 34.5 लाख बहनों को इज्जत घर देने का काम पीएम मोदी ने किया है। किसी को महिलाओं की चिंता नहीं थी। पीएम ने देश के 11 करोड़ बहनों को इज्जत घर दी है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से सवाल पूछा है कि उनका सनातन पर क्या कहना है।

READ MORE  घड़ी, चेन और कड़े से लाशों की पहचान,रूम की चाबी देखकर बेटी के जिंदा जलने की आशंका | Everything burnt to ashes, identification of corpses from ornaments, seeing the key of the room, the father feared that the daughter would be burnt alive.

 

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A अलाइंस एक मई को मुंबई में बैठक करता है। स्टालिन का बेटा सनातन धर्म का निरादर करने में कोई कसर नहीं छोड़ता. फिर प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे भी सनातन धर्म का अपमान करते हैं. राहुल गांधी चुप हैं, सनातन धर्म का अपमान का एजेंडा माता सोनिया और राहुल गांधी को सौंपा गया है। तुम कहते हो तुम मोहब्बत की दुकान चलाते हो, वहां नफरत सामान बिकता है. क्यों कांग्रेस पार्टी चुप है, मुझे पूछना है भूपेश बघेल से कि आपका क्या कहना है. क्या आप कांग्रेस पार्टी के साथ हो. आदिवासी राष्ट्रपति के जी 20 के निमंत्रण में भूपेश बघेल नहीं गए, क्या ये जनजातीय समाज का अपमान नहीं है ?

 

जेपी नड्डा ने कहा कि जिन्होंने गौ माता नहीं छोड़ी वो आपको छोड़ेंगे क्या ? एक मुख्यमंत्री सीडी कांड में बेल में और उनका सचिव जेल में है। ऐसी सरकार को बचाना है क्या ? ऐसी सरकार को उखाड़ फेंको और कमल का फूल खिला दो, यही रास्ता है।

Share this