राजनांदगांव परिवर्तन यात्रा: कुर्सियां खाली, भाजपाई नहीं जुटा पाए भीड़

Share this

दुर्ग न्यूज, 17 सितंबर। परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपाई मंडी में हुए कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटा पाए। एक समय ऐसा था कार्यक्रम में गोवा के सीएम अपना सम्बोधन दे रहे थे और सुनने वाले नहीं के बराबर थे। मौजूद लोगों में भाजपा के शहरी कार्यकर्त्ता या कहें सत्ता के दौरान चांदी काटने वाले ही, भाजपा के कामों का बखान सुनने बैठे थे।

लोगों को आने वाले समय में प्रत्याशी घोषणा का इंतजार है। वैसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन बदलाव हो भी जाये तो, दोनों ही स्थितियों में भाजपा जीत पायेगी ये बड़ा सवाल है। क्योंकि संगठन गोवा के सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम के लिए भीड़ नहीं जुटा पाया, वह वोट की गारंटी कैसे दे सकता है। आम जनता को रिझाने कार्यकर्ता असफल रहे। इस कार्यक्रम ने भाजपा को बैकफुट पर ला दिया है। इस स्थिति को संगठन या जिम्मेदार दरकिनार करते हैं तो चुनावी रणनीति ही सवालों के घेरे में आती है। चाहे राजनांदगांव से प्रत्याशी कोई भी हो. फिलहाल जिनका नाम पहले नंबर पर है, उनके लिए भी मंडी का कार्यक्रम संगठन को आइना दिखाने से कम नहीं है।

 

देखें ये वीडियो परिवर्तन यात्रा की तैयारी की पोल खोलने के लिए काफ़ी है।

Share this
READ MORE  सुसाइड कभी नहीं ! जिला अस्पताल मनोरोग विभाग की अनोखी पहल, किशोर-युवाओं को दे रहे सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग, सोशल मीडिया एवं नशे के दुष्प्रभावों से किया अलर्ट