कांग्रेस का 3 अक्टूबर को बस्तर बंद, आज ही जगदलपुर आएंगे PM मोदी, CM भूपेश ने प्रधानंमत्री को बताया ‘जुमलेबाज’

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के दौरे और सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बस्तर में उनकी बड़ी सभा होनी है। इधर कांग्रेस पार्टी ने इसी दिन बस्तर बंद का आह्वान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। सीएम भूपेश ने पीएम नरेंद्र मोदी को जुमलेबाज बताते हुए जनता को झूठी जानकारी देने की बात कही। इधर बस्तर बंद के आयोजन को भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस की बौखलाहट बता रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की इतनी चिंता है तो इतनी ट्रेनें क्यों रद्द की जा रही हैं। वंदे भारत ट्रेन के नाम पर किराया भी ज्यादा लिया जा रहा है। पीएम मोदी सिर्फ जुमेलबाजी करते हैं। छत्तीसगढ़ आए हैं तो जुमला फेक कर गए हैं। पहले भी कई गारंटी दी। उनमें से महंगाई से मुक्ति, बेरोजगारों को रोजगार, हर खाते में 15 लाख की गारंटी थी। भूपेश बघेल ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में गोबर खरीदी की तारीफ होती है और पीएम बिलासपुर में आकर कह रहे हैं कि घोटाला हो गया है। पब्लिक सेक्टर के निजीकरण का कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध कर रही है, लेकिन ये लोग सिर्फ उन्हें बेचने में लगे हैं। बस्तर के नगरनार प्लांट को भी ये बेच रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

‘बस्तर में AIIMS खोलने की घोषणा करें‘

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा में सर्व समिति के साथ यह प्रस्ताव पास किया था कि नगरनार को राज्य सरकार को संचालित करने दिया जाए। बीजेपी के विधायकों ने भी साथ दिया था। मैं उनसे भी कहूंगा कि नगरनार प्लांट के मुद्दे पर साथ दें और पीएम मोदी से बस्तर के हित में नगरनार को निजी हाथों में नहीं देने की बात करें। बघेल ने कहा कि आदिवासियों ने अपनी जमीन एनएमडीसी को दी थी, किसी निजी संस्थान के लिए नहीं। NMDC ने अस्पताल खोलने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ। पीएम बस्तर आ रहे हैं तो वहां AIIMS खोलने की घोषणा करें।

READ MORE  युवा व्यवसायी ने लगाई फांसी सुसाइड नोट बरामद, जांच शुरू | Young businessman hanged himself, recovered suicide note, investigation started

 

‘PSC मामले पर दोषी बताएं, कार्रवाई करेंगे’

पीएससी घोटाले पर हो रहे विवाद पर सीएम भूपेश ने कहा कि हमने शुरू से कहा जांच हो रही है। वो दोषी बताएं, जांच पूरी होगी, कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से एक आदेश पारित करवा दिया जाए कि अधिकारी और नेताओं के बच्चे पीएससी और यूपीएससी की परीक्षाएं नहीं दे सकते। इस आदेश का हम भी पालन कर लेंगे। ट्रेन रद्द होने पर सीएम भूपेश ने कहा कि जिस दिन पीएम बिलासपुर आए थे, उस दिन भी 34 ट्रेनें रद्द थी। पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल रही है और किराया सुपरफास्ट ट्रेन का लिया जा रहा है। जनता से यह कैसे मजाक कर रहे हैं।

 

‘नगरनार प्लांट राज्य सरकार को दे देना चाहिए’

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, नगरनार प्लांट को बेचना बस्तर की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है। विधायकों ने विधानसभा में संकल्प पारित किया था कि नगरनार प्लांट को राज्य सरकार संचालित करेगी, लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को नीलामी से ही बाहर कर दिया है। आदिवासी, किसान वहां पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम बस्तर आ रहे हैं तो घोषणा करें की इसे निजी हाथों में नहीं दिया जाएगा। एनएमडीसी का एक मुख्यालय जगदलपुर में खोला जाए। इधर बस्तर बंद के आह्वान को भाजपा के प्रदेश‌अध्यक्ष अरुण साव ने लोकतंत्र की हत्या और सत्ता का खुला दुरुपयोग बताया। यह कांग्रेस सरकार की तानाशाही है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share this