युवा व्यवसायी ने लगाई फांसी सुसाइड नोट बरामद, जांच शुरू | Young businessman hanged himself, recovered suicide note, investigation started

Share this

डोंगरगढ़7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर के युवा व्यवसायी सूरज पिता गणेश नरेडी ने सोमवार को अपने घर में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही नगर के लोग मृतक के घर के पास जुट गए। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार सूरज के परिवार वाले तीर्थ यात्रा में शहर से बाहर गए थे। बताया गया कि रविवार की रात सूरज ने आत्महत्या की है। सोमवार सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब आस-पास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के भीतर पंखे में सूरज का शव लटका हुआ था। उसके कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है लेकिन नोट में आत्महत्या करने की वजह में क्या लिखा है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि युवा व्यवसायी सूरज किसी बात को लेकर परेशान थे लेकिन उसने अपने परिवार वालों से अपनी परेशानी साझा नहीं की थी। आत्महत्या की खबर मिलते ही उसके परिवार वालों ने यात्रा रोककर वापस डोंगरगढ़ के लिए निकल गए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतक के कमरे से मिले सुसाइड नोट में क्या कुछ परेशानी लिखी गई है उसे लेकर भी पुलिस जांच करेगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  खेत के पास पहुंचा और अधेड़ की जान ली; एक्सपर्ट ने कहा था-ये आदमखोर नहीं | Reached near the farm and killed the middle-aged man; The expert had said – it is not a man-eater