असामाजिक तत्वों ने पोस्टर में आंख, नाक और मुंह को काटा, कांग्रेसियों ने पुलिस से की शिकायत | Congratulatory posters tampered with by anti-social elements, Congressmen complain to the police

Share this

कोंडागांव37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
PCC अध्यक्ष की पोस्टर का हाल। - Dainik Bhaskar

PCC अध्यक्ष की पोस्टर का हाल।

छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधानसभा से विधायक मोहन मरकाम की पोस्टर से अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ की है। जिला मुख्यालय में लगे बधाई पोस्टर से असामाजिक तत्वों ने सिर्फ मोहन मरकाम की आंख, नाक और मुंह को ब्लेड से काट दिया है। इस मामले के बाद अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल, पोस्टर को हटा दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान का कहना है कि, कोंडागांव के पुराने विश्रामगृह के सामने राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के जन्मदिन पर बधाई पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर में CM भूपेश बघेल, PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की तस्वीरें थी। उन्होंने कहा कि प्लानिंग के तहत असामाजिक तत्व ब्लेड लेकर आए और मोहन मरकाम की तस्वीर से छेड़छाड़ कर नाक, मुंह और आंख को काट दिया।

CCTV कैमरा खराब, कलेक्टर-SP से की शिकायत

कार्यकर्ताओं ने पोस्टर से छेड़छाड़ की शिकायत फौरन सिटी कोतवाली थाना में की। साथ ही CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों को पकड़ने के लिए कहा। लेकिन, पुलिस अफसरों ने उन्हें CCTV कैमरा खराब होने की बात कही। जिसके बाद इस मामले की लिखित शिकायत कोंडागांव कलेक्टर और SP से भी की गई। फिलहाल कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को हटा दिया है।

कलेक्टर से भी शिकायत की गई।

कलेक्टर से भी शिकायत की गई।

पहले भी हो चुकी है घटनाएं

कार्यकर्ताओं का कहना है कि, पोस्टर से छेड़छाड़ वाली यह कोई पहली घटना नहीं है। अलग-अलग नेताओं की पोस्टर से छेड़छाड़ पहले भी हो चुकी है। लेकिन, अब तक किसी भी आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। साथ ही शहर में घर के सामने खड़ी गाड़ियों के कांच भी फोड़े गए हैं। CCTV कैमरे खराब होने की वजह से बदमाशों की पहचान करने में पुलिस विफल हुई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  जागृति शिक्षा संस्थान के नाम पर 2500 महिलाओं से ले लिए रुपए; तीनों आरोपियों की तलाश जारी | Hundreds of women cheated of Rs 10 lakh in Balodabazar, 2500 women cheated in the name of Jagriti Shiksha Sansthan, search continues for the three accused