पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का किया शुभारंभ

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 अक्टूबर। पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो। विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए। यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता को नगरनार स्टील प्लांट के साथ-साथ करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर लालबाग मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के बाद छत्तीसगढ़ का रेल बजट 30 गुना बढ़ाए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में जगदलपुर देश का प्रमुख केंद्र बनेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ED Raid: आप सांसद संजय सिंह के घर पर ED की दबिश, शराब घोटाला मामले में चल रही कार्रवाई