बाइक सवारों को ठोकर मार कार सड़क पर खाई 3 पलटी, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, ड्राइवर भी अस्पताल में

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में उरगा हाटी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार को रौंद दिया, एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के सिलियारीभांठा का है।

दुर्घटना बाद राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। घायल को अस्पताल रवाना किया गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर मारने के बाद 3 से 4 बार पलटी खाई। इसके बाद बीच सड़क पर उल्टी खड़ी हो गई। इस हादसे में घायल कार ड्राइवर की हालत भी गंभीर है।‌ राहगीरों ने बताया कि तेज रफ्तार कार हाटी की ओर से कोरबा की तरफ आ रही थी। बाइक सवार उरगा से हाटी रोड की तरफ जा रहे थे। दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार हादसे के बाद काफी दूर तक जा गिरे। हादसे में बाइक सवारों के साथ ही कार चालक को भी चोट लगी है। एक बाइक सवार और कार ड्राइवर की नाजुक हालत में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक जशपुर के निवासी हैं। उरगा स्थित भारत बेंज कंपनी में कार्यरत थे। हादसे में जशपुर निवासी रहीम टोप्पो की मौत हुई है। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this
READ MORE  हुडको में क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण, विधायक देवेन्द्र एवं महापौर नीरज ने लगाए‌ शाट