CWC की दिल्ली में मीटिंग 9 को, प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से भेजे गए नामों पर CEC 13 को करेगी चर्चा

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 अक्टूबर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग 9 अक्टूबर को दिल्ली में रखी गई है। इस बैठक के बाद सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ( CEC) की बैठक होगी। इसी बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। संभावना है कि 13 अक्टूबर को CEC की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से भेजे गए नामों पर चर्चा की जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि 9 अक्टूबर को CWC की बैठक है। हमें उम्मीद है कि उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रत्याशियों के नाम पर आम सहमति बन रही है। हम एक अच्छी और बेहतरीन लिस्ट जारी करेंगे। बीजेपी में कलह को लेकर उन्होंने कहा कि इनके पास न आपसी संतुष्टि और न ही अच्छे कैंडिडेट हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कांग्रेस में अभी बैठकों का दौर जारी रहेगा। 9 अक्टूबर को CWC की बैठक के बाद प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के भी दिल्ली में होने की संभावना है। ये बैठक कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन की अध्यक्षता में होगी। CEC की मीटिंग से पहले होने वाली ये आखिरी बैठक मानी जा रही है।

बीजेपी नेताओं में आपसी संतुष्टि नहीं- सैलजा

 

बीजेपी में आपसी कलह पर कुमारी सैलजा ने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन इस चीज को ऐसे भी देखा जा सकता है कि भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कुछ बचा नहीं है। यही कारण है कि न उनके पास कोई कैंडिडेट है और न ही इनमें आपस में कोई संतुष्टि है। सैलजा ने कहा कि प्रियंका गांधी कांकेर आईं। इससे पहले भी जहां-जहां हमारे बड़े नेता पहुंचे हैं, वहां लोगों में उत्साह दिखाई दिया है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी की पहले की सभाओं में जनता का जोश देखने को मिला है।

READ MORE  नक्सलगढ़ के ग्रामीण बोले- सड़क, आधार, और रोजगार चाहिए, कलेक्टर ने कहा- सब देंगे | Villagers of Naxalgarh said - Road, Aadhaar, and employment are needed, collector said - will give everything

 

उन्होंने कहा कि हर जगह लोगों में उत्साह दिखाई दिया है। यह इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ में जो काम हुए हैं, उस काम के प्रति लोगों में जोश है। इसके विपरीत देख लीजिए चाहे पीएम मोदी हों या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हों, इनके कोई भी कार्यक्रम यहां पर सफल नहीं हो पाए हैं।

Share this