भीषण सड़क हादसा: ट्रक और तेल टैंकर के बीच आई कार, एक बच्चे समेत 6 की मौके पर मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 2 नवंबर। पंजाब के सुनाम में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। सभी एक कार में सवार थे और मालेरकोटला से सुनाम लौट रहे थे। हादसे में दीपक जिंदल, नीरज सिंगला और उनके बेटे, लक्की कुमार, विजय कुमार और दवेश जिंदल की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सभी मालेरकोटला में बाबा हैदर शाह की दरगाह पर माथा टेक कर सुनाम लौट रहे थे। सुनाम के पास कार को ट्रक व तेल के टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। कार दोनों वाहनों के बीच पिस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।

Share this
READ MORE  'भाजपा का संकल्प-मोदी की गारंटी' अब भाजपा के घोषणा पत्र में UCC का वायदा, 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को 3 करोड़ घर देंगे, गरीबों को 2029 तक मुफ्त राशन