चलती ट्रक में चढ़े नकाबपोश बदमाश, मारते-मारते नीचे उतारा, फिर कैश और फोन छीनकर भाग गए | Korba Crime News: Driver thrashed and robbed of money, Chhattisgarh News

Share this

कोरबाएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
ड्राइवर ने शनिवार को पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। - Dainik Bhaskar

ड्राइवर ने शनिवार को पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ड्राइवर से लूट हो गई है। 6 नकाबपोश बदमाश चलती ट्रक में ही चढ़ गए थे। इसके बाद ड्राइवर को मारते-मारते नीचे उतारा। उसे रोड पर पटक-पटकर पीटा। फिर कैश और मोबाइल छीनकर भाग गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पांडे रोड लाइन में आलिब अली ड्राइवर है। वो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वो शुक्रवार रात को चांपा से कोयला छोड़कर वापस कोरबा आ रहा था। उसे कोरबा में ट्रक में काम करवाना था। बताया गया कि रात के वक्त वह अभी मानिकपुर बाईपास रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंचा था। उसी दौरान उसने ट्रक को धीरे कर दिया था।

पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि रास्ता सकरा है। गाड़ियां बहुत गुजर रही थी। इसलिए मैंने पासिंग देने गाड़ी को धीमा किया था। उसी दौरान कुछ लोग ट्रक में चढ़ गए। खिड़की के रास्ते नकाबपोश बदमाश एक-एक कर अंदर आ गए। जिसके बाद उन्होंने ट्रक को रुकवाया और ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया था। इसके बाद ड्राइवर को नीचे उतारा और रोड पर पटक पटक कर मारने लगे।

ड्राइवर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

ड्राइवर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

गिड़गिड़ाने पर भी नहीं माने

ड्राइवर ने बताया है कि मैंने उनसे निवेदन किया कि मेरे पास जो है। उसे लूट लो। मगर मुझे छोड़ दो। फिर भी वे लोग नहीं रुके और मुझे पीटते रहे। फिर उन्होंने मेरे पास रखे 8 हजार कैश और 2 मोबाइल को छीना और भाग गए। ड्राइवर ने बताया है कि मैंने आस-पास जा रहे लोगों से भी मदद मांगी, पर किसी ने मेरी मदद नहीं की।

शनिवार को की शिकायत

घटना के बाद ड्राइवर ने पूरे घटनाक्रम की सूचना ट्रक मालिक को दी थी। ट्रक मालिक ने तुरंत ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया और शनिवार को पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मारपीट में ड्राइवर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  पहली बार नक्सली गढ़ बूढ़ापहाड़ पर लहराएगा तिरंगा, सड़क बनने से भी ग्रामीणों को मिली राहत | For the first time, the tricolor will be hoisted on the Naxalite stronghold Budhapahar, the villagers also got relief from the construction of the road