बड़ी खबर : महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन के खिलाफ लड़े थे चुनाव

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 दिसंबर। महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक हार से दुखी होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। 2023 विधानसभा चुनाव में महंत रामसुंदर दास रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी थे। इस चुनाव में करारी हार मिली थी। रिकॉर्ड मतों से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीते है।

जीत को लेकर बेफ्रिक रही कांग्रेस पार्टी 2023 चुनाव में 35 सीटों में सिमट कर रह गई। सभी एग्जिट पोल भी फेल साबित हुए। वहीं 54 सीटों के साथ बीजेपी ने छग में सरकार बना ली है। छग में पहली बार ऐसा हुआ कि बड़े और वरिष्ठ नेता-मंत्री चुनाव हार गए। बीजेपी के प्रत्याशी रहे मजदूर से लेकर सैनिक ने जीत हासिल किया है।

Share this
READ MORE  यूरोप सौंदर्य स्पर्धा में भिलाई की प्रेरणा ने तिरंगे के साथ जमाई धाक