Big Breaking: सुप्रीम कोर्ट से सौम्या चौरसिया को बड़ा झटका, कोयला परिवहन घोटाला मामले में जमानत याचिका खारिज

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 14 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के कोयला परिवहन घोटाला मामले में सालभर से जेल में निरुद्ध सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में ईडी की कार्यवाही के विधिक अधिकारों को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में पेश याचिका में कहा है कि याचिकाकर्ता महिला हैं, और उसके छोटे बच्चे हैं। मामले की सुनवाई में लंबा समय लगना है, इसलिए उसे ज़मानत दी जाए। इसके पहले हाईकोर्ट सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर चुका है।

बता दें कि भूपेश सरकार में सौम्या चौरसिया की गिनती सबसे ताक़तवर अफसरों में होती रही हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया भूपेश बघेल सरकार में सीएम सचिवालय में उपसचिव पद पर पदस्थ थीं। कोल परिवहन घोटाला के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से लगातार सेंट्रल जेल रायपुर में निरुद्ध है।

Share this
READ MORE  BIG BREAKING : 'झारखंड टाइगर' चंप‌ई बने न‌ए CM, राज्यपाल के सामने विधायकों ने चुना विधायक दल का नेता