जशपुर के जागेश्वर यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जशपुर), 10 मई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में जशपुर के जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। जागेश्वर दशकों से बिरहोर समाज के लिए काम कर रहे हैं। वे जशपुर के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जशपुर के जागेश्वर यादव की प्रसिद्धि बिरहोर के भाई के रूप में है। आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता यादव ने अपना पूरा जीवन बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जनजाति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जशपुर में आश्रम की स्थापना की और निरक्षरता उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवा के मानकों को बेहतर बनाने का काम किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  राजनांदगांव में कल 21 अप्रैल को सीएम योगी और प्रियंका गांधी की चुनावी सभा