भिलाई निगम परिसर में CM साय के शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, निर्वाचित विधायक एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में रायपुर के सांईस काॅलेज मैदान में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह का भिलाई नगर निगम प्रशासन द्वारा सीधा प्रसारण किया गया। निगम प्रांगण में इस अवसर पर महापौर नीरज पाल, महापौर परिषद के सदस्य साकेत चंद्राकर, संदीप निरंकारी, पार्षद हरिओम तिवारी, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी सहित सभी विभाग प्रमुख एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  उदयपुर में कन्हैंया की हत्या के खिलाफ आक्रोश, भाजयुमो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन