NIA ने झीरम घाटी में नरसंहार करने वाले मोस्ट वांटेड 19 नक्सलियों की लिस्ट की जारी, इनाम की भी घोषणा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 24 दिसंबर। छत्‍तीसगढ़ के दरभा के झीरम घाटी में लगभग 10 साल पहले नरसंहार करने वाले मोस्‍ट वांटेड नक्‍सलियों की तलाश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोस्‍ट वांटेड 19 नक्‍सलियों की लिस्‍ट जारी की है। ये सभी मोस्‍ट वांटेड छत्‍तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्‍सली हमले झीरम घाटी कांड के आरोपी हैं। एनआइए ने इन सभी नक्‍सलियों पर इनाम भी घोषित कर रखा है।

 

झीरम घाटी कांड में शामिल नक्‍सलियों पर सात लाख से लेकर 50 हजार रुपये का तक इनाम घोषित है। इसके अलावा मोस्‍ट वांटेड नक्‍सलियों के बारे में सूचना देने वालों को भी इनाम मिलेगा।

 

बता दें कि 25 मई 2013 में झीरम घाटी में नक्‍सलियों ने कांग्रेस की रैली पर हमला कर सीनियर और दिग्‍गज नेताओं सहित 32 लोगों की हत्‍या की थी। दस साल बाद भी इस घटना के मुख्‍य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब एनआइए ने झीरम के मोस्‍ट वांटेड नक्‍सलियों की लिस्‍ट जारी की है। वह भी इनाम के साथ।

 

मई 2013 में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान दरभा के करीब झीरम घाटी में नक्‍सलियों ने हमला किया था। इसमें कांग्रेस के तत्‍कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल सहित उनके बेटे, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्‍ल, उदय मुदलियार और अन्‍य नेता व आम नागरिक, सुरक्षा में लगे नेताओं के अंगरक्षक आदि 32 लोग मारे गए थे।

Share this
READ MORE  बढ़ती गर्मी के कारण बालोद, रायपुर समेत 10 जिलों के स्कूलों का समय बदला