मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ में रोड शो: हजारों लोग उमड़े सड़कों पर, किया भव्य स्वागत

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 दिसंबर। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहली बार रायगढ़ जिला आगमन पर रायगढ़ के कबीर चौक पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों ने जोश भरे नारों और पुष्प गुच्छ से उनका भव्य स्वागत किया।

कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला और गांधी चौक पर समापन हुआ। उन्हें धान से तौलकर यात्रा की शुरुआत की गई। उन्होंने दो दिन पहले ही दो साल का बोनस किसानों को दिया है जिससे धान के कटोरे में हर्ष का माहौल है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा से किसानों में काफी खुशी है। रायगढ़ की जनता ने इसलिए धान से ही उन्हें तौलने का निर्णय किया। रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री के बगल में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।

सड़क के दोनों ओर छतों से जनता ने अपने प्रिय नेता का अभिवादन किया। फूलों से लोग स्वागत किया। काफिला कहां से शुरू हुआ है और कहां पर खत्म हुआ है। इसका आकलन करना कठिन था। मुख्यमंत्री दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने पुष्पवर्षा की।

गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से स्वागत किया। रायगढ़ अभूतपूर्व उत्साह के माहौल में डूब गया।

Share this
READ MORE  गिरोला में आमसभा को करेंगे संबोधित, 133 करोड़ के 98 विकास कार्यों की देंगे सौगात | Will address the general meeting in Girola, will gift 98 development works worth Rs 133 crore to the residents of the district