महादेव एप के एक और मास्टरमाइंड को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 दिसंबर। महादेव बुक एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। इधर छत्‍तीसगढ़ की दुर्ग क्राइम ब्रांच ने महादेव बुक एप से जुड़े दीपक नेपाली को भिलाई से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। नेपाली पर अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।

वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि थाने और दुर्ग की क्राइम ब्रांच की संयुक्‍त टीम ने मंगलवार देर रात वैशाली नगर क्षेत्र से दीपक नेपाली को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दीपक नेपाली से पूछताछ जारी है। आरोपी पर अपहरण, लूट सहित राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज है। दीपक नेपाली लंबे समय से महादेव एप से भी जुड़ा था और महादेव बुक एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि चंद्राकर के संपर्क में भी था।

 

Share this
READ MORE  फावड़ा से हमला करने वाला 11वीं बटालियन का जवान गिरफ्तार, चोरी का मोबाईल तो नहीं कहते हुए जमकर मारा