शिकायत पर आधी रात वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पहुंचे ग्रीन वैली, हुड़दंग करने वाले लड़के हिरासत में, आसामाजिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 दिसंबर। कल देर रात ग्रीन वैली कॉलोनी के रहवासियों ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को फोन कर सूचना दी कि ग्रीन वैली कॉलोनी में कुछ आसामाजिक तत्व नशे में हो हल्ला मचाते शांति भंग कर रहे हैं। फिर क्या विधायक तत्काल मौके पर पहुंचे, जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी पीछे पीछे पहुंची। यहां कुछ लड़के शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे थे जिन्हें तत्काल पुलिस टीम गिरफ्त में ले थाना ले गयी। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि टोली में शराब सेवन कर लड़के कालोनी में देर रात हुड़दंग कर रहे थे जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने देर रात बिना वजह तेज वाहन चला हुड़दंग मचाने वाले, मैदान आदि में जमघट लगा शराब सेवन करने वाले आसामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ धरपकड़ अभियान चला रही है, लोग जागरूक हों और ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल पुलिस को सूचित करें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  "इंटैक दुर्ग-भिलाई अध्याय द्वारा ‘मेरी खाद्य विरासत’ खाना खजाना प्रतियोगिता का आयोजन"