Big News: छत्तीसगढ़ के 13 आईएएस अफसरों को मिली पदोन्नति

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 जनवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 1994 बैच के चार आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। 2008 बैच के नौ अफसर विशेष सचिव से सचिव बनाए गए हैं।

प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ अब एसीएस हो गए हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत ऋचा शर्मा, विकाससील और निधि छिब्बर को भी मुख्य सचिव का वेतनमान दिया गया है।

2008 बैच के अधिकारी भीम सिंह, राजेश राणा, महादेव कावरे सत्यनारायण राठौर, श्यामलाल धावड़े, शिखा राजपूत, नरेंद्र दुग्गा, शारदा वर्मा और नीरज बनसोड़ विशेष सचिव से सचिव बन गए हैं।
अफसरों की पदोन्नति लिस्ट इस प्रकार है।

Share this
READ MORE  कोंडागांव में दो बाइकों की हुई भिड़ंत, कनेरा मार्ग पर हुआ हादसा, 3 युवक घायल | Two bikes collided in Kondagaon, accident happened on Kanera road, 3 youths injured