पेंशन-ग्रेच्युटी की समस्या: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिले प्राइवेट कालेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापक

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों के प्रादेशिक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से विधानसभा में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष डॉ हरिनारायण दुबे, महासचिव डॉ डीएन शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ एआर वर्मा शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन संबंधी समस्याओं से मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को अवगत कराते हुए उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा अनुदानित अशासकीय महाविद्यालयों से छठवें व सातवें वेतनमान में सेवानिवृत होने वाले प्राध्यापकों को पांचवें वेतनमान में ही पेंशन तथा चौथे वेतनमान के अनुसार ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया है। जबकि शासकीय महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राध्यापकों को उसी वेतनमान में पेंशन व ग्रेच्युटी प्रदान की जाती है जिस वेतनमान में वे सेवानिवृत हुए हैं। इस विसंगति की ओर शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Share this
READ MORE  राज्य खेल अलंकरण में भिलाई के दो मास्टर्स खिलाड़ियों को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान