छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक

Share this

दुर्ग न्यूज़ (रायपुर), 23 मार्च। छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही CGPSC ने प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए योग्य पाए गए 3597 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया था। वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया। अब प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद CGPSC PCS Result 2024 Check Here के लिंक पर जाना होगा।

अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ में खुलेगा।

रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले सकते हैं।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री ने किया तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित,बनेगा मास्टर प्लान, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल