बिलासपुर: युवती की सुसाइड नोट ने खोला आत्महत्या का राज, बॉयफ्रेंड की 2 पुरानी गर्लफ्रेंड्स करती थी परेशान, तंग आकर दे दी जान

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बिलासपुर), 23 मार्च। न्यायधानी में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। युवती के सुसाइड नोट से जो खुलासा हुआ है वह चौकाने वाला है। मृतका का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बॉयफ्रेंड की दो और पुरानी गर्लफ्रेंड थीं। जो कॉल करके युवती को लगातार परेशान कर रही थीं। जिससे तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड नोट से खुलासा होने के बाद पुलिस मामले में और गहराई से जांच में जुट गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायगढ़ के लैलूंगा निवासी युवती देववती राठिया (22 वर्ष) ने गुरुवार को किराए के मकान में फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मौके से सुसाइड नोट मिला। जिसमें युवती ने जिक्र किया था कि उसके प्रेमी की दो एक्स गर्लफ्रेंड लगातार फोन कर उसे परेशान कर रही थीं। जिससे वह बेहद परेशान रहती थी और तंग आकर उसने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी की पूर्व प्रेमिकाएं धरमजयगढ़ और मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

 

यह है पूरा मामला

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही रायगढ़ निवासी छात्रा देववती राठिया (22 वर्ष) B.Ed के साथ कंप्यूटर की कोचिंग कर रही थी। उसकी गुरुवार सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें आत्महत्या के कारणों का पता चला है।

READ MORE  तिरुपति में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 6 की मौत
Share this