कुत्तों ने चीतल को किया घायल, पुलिस ने जान बचाकर वन विभाग को सौंपा

Share this

दुर्ग न्यूज़ (धमतरी), 23 मार्च। वन्यप्राणी चीतल पर कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। उस पर पुलिस वालों की नजर पड़ी और उन्होंने उसे सुरक्षित बचा लिया। घटना 21 मार्च की है। जंगल क्षेत्र से चीतल (हिरण) विचरण कर रहा था। इसी दौरान कुछ कुत्ते उस पर टूट पड़े और नोच कर घायल कर दिया। इसी दौरान खल्लारी थाना स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। तत्काल कुत्तों को भगाकर उसे सुरक्षित थाना ले आए जहां पर मरहम पट्टी लगाकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इस तरह से पुलिस विभाग की संवेदनशीलता से एक वन्यप्राणी की जान बच गई। इसमें थाना प्रभारी एएसआई अरविंद नेताम, आरक्षक प्रफुलकांत रात्रे, अमित रावटे, टिकेश्वर मरकाम, छठवीं बटालियन कंपनी के सहायक प्लाटून कमांडर सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद शर्मा ,आरक्षक विश्वनाथ सिंह, वन विभाग के रामकृष्ण साहू और अजय कुमार शामिल थे।

Share this
READ MORE  लोन वर्राटू अभियान में मिली एक और सफलता, 1 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण